Friday, May 13, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 14, 2016


मेष (Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा, ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद है। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा।

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेंगी। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

सिंह (Leo):आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेंगी। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

कन्या (Virgo):आज आपके अहम को कोइ चोट न पहुंचाएं एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी।

तुला (Libra): आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment