Friday, May 20, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 21, 2016


मेष (Aries): आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परन्तु मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पडेगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यवसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक बनेंगे।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान विषयक चिंता सता सकती है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer):आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टालें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आप के लिए हितकर। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह (Leo):आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या (Virgo):किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बिता देने में ही बुद्धिमानी है, वरना किसी के साथ मन-मुटाव की संभावना बन सकती है।

तुला (Libra): दृढ़ विचारों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीददारी पर खर्च अधिक हो सकता है। जो मतभेद हुए हों उन्हें दूर करें।

वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप की आय में वृद्धि और लाभ देने का संकेत करता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होने के सुयोग। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलें।

मकर (Capricorn):चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यवसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे।

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रह सकता है। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment