Wednesday, May 18, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 19, 2016


मेष (Aries): आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार और दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहने की संभावना।

वृषभ (Taurus): वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। उग्र स्वभाव बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए उस पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार और नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer):आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव रह सकता है। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का सामना कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होने की आशंका। मानहानि न हो उसका ध्यान रखें।

सिंह (Leo):आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के सम्बन्ध सौहार्द्रपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास हो सकता है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे।

कन्या (Virgo):आज दुविधापूर्ण स्थिति का सामना कर सकते हैं। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा।

तुला (Libra): वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े-झंझट का कारण बन सकते हैं।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मकर (Capricorn):व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने के योग। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius): आज आप बेचैनी और थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही आप मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा जिससे काम करने का उत्साह कम होगा। विदेश से समाचार मिल सकता है।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विशेष ध्यान दें। बीमारी के इलाज पर खर्च करना पड़ सकता है। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक धन लाभ। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment