Thursday, May 19, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 20, 2016


मेष (Aries): सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने और मनभावन भोजन मिलने के योग हैं। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना।

वृषभ (Taurus): आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित और अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। बीमारी से राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini): आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है और स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है।

कर्क (Cancer):शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति का माहौल तैयार हो सकता है। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है।

सिंह (Leo):कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या (Virgo):परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्ठान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है।

तुला (Libra): अपनी कला-कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोएं। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रह सकती है। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, अथवा लाभ होगा। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च हो सकते हैं। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn):व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव कर सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।

कुंभ (Aquarius): आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे, परन्तु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आज उचित नहीं है।

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment