Saturday, May 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 22, 2016


मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। हालांकि किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

वृषभ (Taurus): आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार सहित किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini): कार्य सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे।

कर्क (Cancer):आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मन-मुटाव की आशंका। स्वास्थ्य विशेष ध्यान रखें।

सिंह (Leo):आज परिवार में मन-मुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबजनों के साथ मन-मुटाव के अवसर आ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo):शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा, साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बन्धों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी।

तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रह सकती है। नए कार्य का प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा, जिससे किसी के साथ उग्र वाद-विवाद का माहौल बन सकता है। दुर्घटना से बचें।

मकर (Capricorn):आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए भी आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन (Pisces): आज आप तन-मन से थकान और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment