Saturday, May 28, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 29, 2016


मेष (Aries): आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतने वाला है। धन का खर्च भी करना पड़ेगा। नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहने वाला है। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंददायक रहेगी।

मिथुन (Gemini): आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव कर सकते हैं। कार्य को लेकर उत्साह का अभाव रह सकता है। धन खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

कर्क (Cancer): वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाए रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। खर्च अधिक रह सकता है।

सिंह (Leo): आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में क्लेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक और अन्य प्रश्नों के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

कन्या (Virgo): व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला (Libra): वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबन्धों में मेल बना रहेगा। वाद-विवाद या चर्चा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्नेहीजनों के साथ संबन्धों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रह सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा।

धनु (Sagittarius): प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रह सकती है। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।

कुंभ (Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे।

मीन (Pisces): कोर्ट-कचहरी अथवा स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ें। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालें। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment