मेष (Aries): आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें।
वृषभ (Tauras): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उत्साह और आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है।
मिथुन (Gemini): आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवारजनों और संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क (Cancer): आप का दिन आनंद और उल्लास में बीतने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। पत्नी और पुत्र से सुख शांति मिलेगी।
सिंह (Leo): आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभव है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा।
कन्या (Virgo): आज का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों और सम्बन्धियों से हुई मुलाकात के कारण खुश रहेंगे। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा।
तुला (Libra): आप की वाणी पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध और कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबन्ध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे में आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा।
मकर (Capricorn): आज आप निर्णय करने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है और उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी।
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलने की संभावना। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे।
मीन (Pisces): आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव और तनाव के प्रसंग न बनें इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में (बेजन दारूवाला)
No comments:
Post a Comment