Friday, May 27, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 28, 2016


मेष (Aries): उगाही और प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बन्धित कार्यों के लिए दिन शुभ है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होने की संभावना। पत्नी के आरोग्य को लेकर चिंता रह सकती है।

वृषभ (Taurus): अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा। व्यवसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता बनी रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक विचारों को मन से दूर करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। मध्याह्न के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में संलिप्त रह सकते हैं।

कर्क (Cancer): स्वादिष्ट और उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आर्थिक पहलू सुदृढ़ बनेगा, ऐसे प्रबल योग हैं। विचारों में अनिर्णायकता रहेगी, मुसाफरी होगी। अचानक धन खर्च होने की संभावना।

सिंह (Leo): आप के व्यापार का आज विस्तारण होगा। व्यवसाय में धन-सम्बन्धित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणों पर धन खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ होने की संभावना है। आप की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा।

कन्या (Virgo): आज का आप का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आभूषणों की खरीददारी करेंगे और साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि रह सकती है। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्बन्धित विषयों में सरलता रहेगी।

तुला (Libra): आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रह सकता है। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यवहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखें। सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों में रुचि रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): आज संपत्ति सम्बन्धित कार्यों और गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परन्तु मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी।

धनु (Sagittarius): निजी सम्बन्धियों के साथ मन-मुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग। विद्यार्थियों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn): आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आप के हर कार्य सरलता से पूर्ण होते जाएंगे। जीवन में भी आनंद की मात्रा बढ़ जाएगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करेंगे।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। सम्बन्धियों और मित्रों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आप के व्यवहार में देखने को मिलेगी। मध्याह्न के बाद आज का प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होते जाएंगे।

मीन (Pisces): व्यवसायिक और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास-पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। मध्याह्न के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment