Wednesday, May 25, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 26, 2016


मेष (Aries): आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आज कार्य सरलता से समंपन्न होंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा।

वृषभ (Taurus): सरकार विरोधी कार्य और प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रह सकता है। वाणी और वर्तनी को एक रखने पर ध्यान दें। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतने की संभावना है। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहें। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों और मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे।

कर्क (Cancer): बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने कार्यक्रम बना सकते हैं।

सिंह (Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। पेट सम्बन्धित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ होगा।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान दें। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलें। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है। क्रोध पर संयम बरतें।

तुला (Libra): आज का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल है। आध्यात्मिक विषय और गूढ़ रहस्यों की ओर आकर्षण रह सकता है। परन्तु मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता के अभाव की आशंका। सम्मान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनमुटाव की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिल पाने की आशंका। मन में दुविधा बनी रह सकती है। कार्यभार अधिक रहेगा। भाग्यवृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी।

मकर (Capricorn): कोर्ट-कचहरी में साक्षी न ही बनें तो बेहतर। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। धन का खर्च अधिक हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें।

मीन (Pisces): आपके विचारों में आज दृढता अधिक नहीं होगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बन्धित आयोजन होने की संभावना। परिवार में सुख- शांति रहेगी। पिता और बड़ों की ओर से लाभदायी दिन है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment