Monday, May 30, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 31, 2016


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को जमीन न दें।

वृषभ (Taurus): आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं।

कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान पर जाने से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। आज आपको विपरीत संयोग का सामना करना पड़ेगा, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें।

कन्या (Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी भी हो सकती है, वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुई होगी तो वह दूर होगी तथा घनिष्ठता भी बढ़ेगी।

तुला (Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ मिलकर कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लिता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। आपका स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): आज का दिन नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment