Thursday, June 23, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 24, 2016


मेष (Aries): किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की ओर से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बन्ध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के काम-काज के सिलसिले में प्रवास हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा।

वृषभ (Taurus): विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश में बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मन-मुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी।

कर्क (Cancer): संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण और वाहन वगैरह की खरीदारी हो सकती है। दांपत्यजीवन उत्तम रहेगा।

सिंह (Leo): उदासीनवृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बना सकती है। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिल पाएगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo): आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बड़ी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च हो सकता है। बौद्धिक चर्चाएं और समझौतों में असफलता मिलने की आशंका। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप हो सकता है।

तुला (Libra): विचारों की अधिकता आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना सकती है। माता और स्त्री वर्ग सम्बन्धी चिंता सता सकती है। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा।

वृश्चिक (Scorpio): कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग। भाई-बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। घर पर मित्रों और सगे-सम्बन्धियों के आगमन से आनंद की अनुभूति। लघु प्रवास होगा।

धनु (Sagittarius): परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में बाधा आ सकती है।

मकर (Capricorn): ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश कहें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बन्धियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधे में लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius):पैसों का लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

मीन (Pisces): समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि के योग हैं। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। लग्न योग है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment