Tuesday, June 14, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 15, 2016


मेष (Aries): व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। घर में सुखदायी घटना घटेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद रोग में आपको राहत का अनुभव होगा।

मिथुन (Gemini): आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी।

कर्क (Cancer): किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी।

सिंह (Leo): आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। मध्याहन के बाद गणेशजी आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपकी वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इससे अन्य लोगों के साथ आपके सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आपका पर्यटन आपके लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

तुला (Libra): क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा। भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा।

वृश्चिक (Scorpio): जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपकी कार्य योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होंगी। व्यावसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा।

मकर (Capricorn): आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा से आज आप अच्छी अनुभूति करेंगे। परिजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आपके कार्य से प्रसन्नता होगी।

कुंभ (Aquarius): नए कार्यों का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): व्यापार में भागीदारी से आपको लाभ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव करेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment