Wednesday, June 15, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 16, 2016


मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ और दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद को टालने का हरसंभव प्रयास करें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरा दिन आनंद और उल्लास में बीतने की संभावना। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बन्धित लाभ की संभावना रहेगी।

मिथुन (Gemini): आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव आज कर सकते हैं। नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परन्तु काम प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। किसी जगह पर मानहानि होने की भी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन विशेष शुभफलदायक प्रतीत नहीं हो रहा है। आज आपमें आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रह सकता है। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन का व्यय भी होगा।

सिंह (Leo): आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की भी काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

तुला (Libra): आप का दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के लिए धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता और शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। स्वभाव में कुछ उग्रता रह सकती है।

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग हैं।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बन्धित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता रह सकती है। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।

कुंभ (Aquarius): आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना ही हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना है।

मीन (Pisces): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य फिलहाल टाल दें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर चलें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment