Saturday, June 11, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 12, 2016


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और हठीलेपन पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतान को लेकर चिंता सता सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों और सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। लघु यात्रा की संभावना है।

कर्क (Cancer): गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आंख की तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना। काम के सम्बन्ध में संतोष की भावना जगेगी।

सिंह (Leo): आज किसी भी काम के सम्बन्ध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता और बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिस पर अंकुश रखने की जरूरत है।

कन्या (Virgo): आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका। आकस्मिक धन खर्च होगा।

तुला (Libra): आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन हो सकता है। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होता जाएगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज आपको तबीयत का ध्यान रखने की जरूरत है। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रह सकता है। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। कार्य में कम सफलता मिलने की संभावना।

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचार हावी न होने दें। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच पाएंगे। भागीदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। अचानक प्रवास के संयोग उपस्थित हो सकते हैं। नए सम्बन्ध स्थापित करना हितकर नहीं प्रतीत हो रहा है।

कुंभ (Aquarius): आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगी। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या प्रणय- रोमांस की संभावना है।

मीन (Pisces): मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment