Tuesday, June 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 22, 2016


मेष (Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ें। व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें, वही आप के लिए हितकारी रहेगा। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी। गृहस्थ जीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

वृषभ (Taurus): आप की अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बना सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता हैं।

मिथुन (Gemini): आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे।

कर्क (Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

सिंह (Leo): प्रणय- प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है।

कन्या (Virgo): सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी।

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लें। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे।

मकर (Capricorn): मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment