Sunday, June 19, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 20, 2016


मेष (Aries): आज सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर ही रहें। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

वृषभ (Taurus): आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। खर्च अधिक होगा।

मिथुन (Gemini): आज आप के परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।

कर्क (Cancer): भविष्य की आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी।

सिंह (Leo): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याह्न के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा।

कन्या (Virgo): आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा।

तुला (Libra): आज दिन के पहले पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रह सकता है। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक बात करें। धार्मिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न करें। स्नेहीजन और मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें।

धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें। परिवारजनों के साथ संबन्धों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा।

मकर (Capricorn): सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याह्न के बाद सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को संभालें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत।

कुंभ (Aquarius): आप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

मीन (Pisces): व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल प्रतीत नहीं होता। ऊपरी अधिकारी और प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment