Friday, June 10, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 11, 2016


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होने की संभावना। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क (Cancer): आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मन-मुटाव होगा। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुंच सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में दिक्कत हो सकती है। धन खर्च में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता और किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना। पिता या बुजुर्गों से लाभ के योग बन रहे हैं। काम-काज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। किसी के साथ झगड़े-झंझट में आपका अहं निमित्त बन सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने की भी आशंका है। दांपत्यजीवन में मामूली मन-मुटाव उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि के योग हैं। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहने की संभावना। पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक सदस्य और मित्र मंडली के साथ खुश रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। नौकरी-धंधे में तकलीफ और अवरोध खड़े हो सकते हैं। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि की संभावना है।

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च हो सकता है। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ (Aquarius): प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने का अवसर मिलेगा। भागीदारों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता रह सकती है, लिहाजा वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यवसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment