Monday, June 27, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 28, 2016


मेष (Aries): अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कद्र होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे।

सिंह (Leo): गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी सी प्रतिकूलता वाला होगा। स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे।

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

तुला (Libra): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि और सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

धनु (Sagittarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा या उनकी तबीयत के संबंध में चिंता रहेगी।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति संबंधी कामकाजों का हल मिलेगा।

कुंभ (Aquarius):वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces): आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment