Sunday, June 26, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 27, 2016


मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। खर्च बढ़ेगा। लुभावने ऑफरों में न पड़ें, इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपका हरेक कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा।

कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा।

सिंह (Leo): गणेशजी आपको स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखने की चेतावनी देते हैं। बीमारी के कारण दवाखाने में खर्च करना पड़ेगा। क्रोध और वाणी को वश में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा।

कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा।

तुला (Libra): गणेशजी के मतानुसार आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। अनिद्रा सताएगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि मन की द्विधाएं आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

कुंभ (Aquarius):आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment