Wednesday, June 22, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 23, 2016


मेष (Aries): घर-परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बन्धियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में प्रवास और उससे लाभ की संभावना। नौकरी में पदोन्नति के योग।

वृषभ (Taurus): व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ के भी आसार हैं। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।

मिथुन (Gemini): बेकाबू क्रोध पर लगाम रखें। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना ही हितकर। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, सावधान रहें।

कर्क (Cancer): सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होने की संभावना। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात से रोमांच का अनुभव करेंगे।

सिंह (Leo): उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल आपके मन पर छा सकते हैं, जिसके चलते मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कन्या (Virgo): आज किसी न किसी कारण से मन में चिंता रह सकती है। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित रहेंगे। पेट सम्बन्धी बीमारियों की शिकायत रह सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।

तुला (Libra): आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बन्धित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु (Sagittarius): दुविधायुक्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरे होने के आसार। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना होगा।

मकर (Capricorn): ईश्वर नाम के स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ वातावरण। गृहस्थजीवन भी आनंदमय रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होता जाएगा। मित्रों, सगे-सम्बन्धियों की तरफ से भेंट या सौगात मिलने के योग। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी।

कुंभ (Aquarius): आज किसी का जमानती होने और पैसों के लेन-देन से बचें। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने की नौबत आ सकती है। किसी के साथ गलतफहमी होने से विवाद की आशंका। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा।

मीन (Pisces): आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होने के आसार। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना हो सकता है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment