Saturday, June 18, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 19, 2016


मेष (Aries): आज का दिन मिश्र फलदायी है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें और रागद्वेष से दूर ही रहें। अपने छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रह सकती है। संभवतः आज प्रवास टालने का प्रयास करें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन और निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे।

मिथुन (Gemini): आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन विशेष शुभ फलदायी नहीं है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। माता की तंदरुस्ती बिगड़ सकती है। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे।

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा न ही लें तो बेहतर। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बन्धों से आप नरम हो जाएंगे। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे।

तुला (Libra): आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बन्धों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन साधारण तौर पर ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी और सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक हो सकता है लिहाजा थोड़ा संभलकर चलें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखें। व्यर्थ खर्च हो सकता है।

मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों और सम्बन्धियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्घ होगी। शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप का दिन सानुकूल है। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा और बड़ी सफलता भी मिल सकती है।

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता और अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ ही खर्च होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment