Monday, June 20, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 21, 2016


मेष (Aries): आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा।

वृषभ (Taurus): हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने से हताशा का अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब हो सकता है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे।

मिथुन (Gemini): आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी-पिकनिक और समूहभोजन में शामिल होने की संभावना। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीददारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा।

सिंह (Leo): आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन को नया आयाम प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

कन्या (Virgo): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बन्धों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव की आशंका।

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए बेहद अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की भरपूर संभावनाएं हैं। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा।

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बन्धियों और मित्रों का आगमन हो सकता है। मिष्ठान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। अलंकारों और सुगंधित पदार्थों की खरीददारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे।

धनु (Sagittarius): संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बन्धी शिकायत रह सकती है। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होने की संभावना। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाने की आशंका।

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।

मीन (Pisces): आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता और बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment