Monday, February 1, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 02, 2016


मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहें और अपने शत्रुओं से संभलकर चलें।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। मनोरंजन की दुनिया में सैर करेंगे। धन खर्च होगा। सम्मान मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहें। मध्याहन के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं हैं। घर में शांति रहेगी।

कर्क (Cancer): हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। अधिक विचार मन को विचलित कर देंगे।

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेश के लिए दिन लाभदायी है।

कन्या (Virgo): अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम नहीं रहने से मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वस्त्रा, आभूषण और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ अचानक कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius): व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभकारी दिन है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बनेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक कार्य और लेखन-प्रवृत्ति में उलझे रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment