Sunday, February 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 22, 2016


मेष (Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी।

वृषभ (Tauras): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा, ऐसा गणेशजी का आशीर्वाद है। हर कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेंगी। आंखों में पीडा़ा होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आज आपमें आत्मविश्वास अधिक रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo): आज आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए, इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी।

तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करना आज सरल होगा। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रूप से दुर्बलता और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रूप से विघ्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए।

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment