मेष: मन की एकाग्रता कम रहने के कारण आप दुखी रहेंगे। व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करने वालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। मध्याह्न के बाद कार्य करने में सरलता रहेगी।                                                                      
                                                                      वृषभ : व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़ों-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास के योग हैं।                                                                      
                                                                      मिथुन : व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। पिता तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। ऊपरी अधिकारियों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। मित्रों से लाभ होगा।                                                                      
                                                                      कर्क : दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है, ऐसा अनुभव होगा।                                                                      
                                                                      सिंह : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतें। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा।                                                                      
                                                                      कन्या : कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है।                                                                      
                                                                      तुला : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा।                                                                      
                                                                      वृश्चिक : आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति रुचिकर लगेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।                                                                      
                                                                      धनु : आज सावधानीपूर्वक बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं।                                                                      
                                                                      मकर : जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।                                                                      
                                                                      कुंभ : अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुड़ेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।                                                                      
                                                                      मीन : आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। (बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                                                                                                     
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment