Sunday, February 28, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 29, 2016


मेष (Aries): स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीददारी करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करें।

वृषभ (Tauras): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान की चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।

कर्क (Cancer): आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही स्थगित करना आपके हित में रहेगा।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करें। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना है। पूंजी निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): नया काम शुरू करना आज उचित नहीं रहेगा। मौन रहकर दिन बिताने में ही बुद्धिमानी है अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला (Libra): दृढ़ विचार के साथ आज के दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति मिलेगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ की सूचना दे रहा है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के साथ खर्च भी अधिक होगा।

मकर (Capricorn): स्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने हेतु आज का दिन अच्छा है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यवसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें। संतान के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी।

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। अधिकारियों के साथ चर्चा वाद-विवाद टालें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment