Tuesday, February 16, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 17, 2016


मेष (Aries): आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो आपके हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृषभ (Tauras): महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। मध्याहन के बाद हाथ आया अवसर गवां सकते हैं।

मिथुन (Gemini): आज गणेशजी आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। घर में परिजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

कर्क (Cancer): व्यापार में लाभ के योग हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है।

सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo): आपके व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (Libra): शिथिलता और अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। आज के दिन उत्साह रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): प्रातःकाल के समय आपकी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखें। प्रवास में विघ्न आएंगे।

धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है।

मकर (Capricorn): परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius): विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।

मीन (Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्रता रहेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment