Wednesday, February 10, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 11, 2016


मेष (Aries): आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। धन का खर्च होगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आप हर तरह के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यावसाय में यश मिलेगा।

मिथुन (Gemini): स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव आएगा। व्यवसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी की अप्रसन्नता से आप बेचैन रहेंगे। धन का खर्च अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी।

कर्क (Cancer): मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सिंह (Leo): आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद मना सकेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। धन की तंगी रहेगी।

कन्या (Virgo): कार्य सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। भावना के प्रवाह में अधिक न बहें। भागीदारों से लाभ होगा।

तुला (Libra): लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के बारे में सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं आज आप जिद्दी स्वभाव छोड़ दें। भावुकता पर संयम रखें। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा।

धनु (Sagittarius): आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के सामने जीत मिलेगी।

मकर (Capricorn): धार्मिक कार्यो में आज खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों से मनदुःख और असंतोष रह सकता है।

कुंभ (Aquarius): गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक खर्च से संभलकर चलें।

मीन (Pisces): किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार और वाद-विवाद न करें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment