Thursday, February 11, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 12, 2016


मेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। व्यापार और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा।

तुला (Libra): आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। समय आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में न फंसने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। पूंजी-निवेश न करें।

धनु (Sagittarius): मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। धन हानि का योग है।

मकर (Capricorn): मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। स्थावर संपत्ति विषयक कार्य कर पाएंगे। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ (Aquarius): मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। सफलता में विलंब होगा।

मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment