Tuesday, February 9, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 10, 2016


मेष (Aries): आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे जिनके पीछे धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ प्रसन्नता बढ़ाएगा।

वृषभ (Taurus): नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन (Gemini): आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान के संबंध में समस्या आएगी।

कर्क (Cancer): आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेगा। क्रोध अधिक होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। वाणी पर संयम रखें। कुटुंबीजनों के साथ विवाद होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आप मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। कम सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।

तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। अनबन होने से मन दुःखी होगा।

धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार में प्रगति होगी।

मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से बच जाएंगे। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की सलाह है।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। धन की प्राप्ति होगी।

मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment