Wednesday, February 3, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 04, 2016


मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

वृषभ (Taurus): आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। बाहर घूमने या लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini): कार्य सफलता और यशकीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे।

सिंह (Leo): आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा वालों को चिंता रहेगी।

कन्या (Virgo): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग है।

तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी जिससे महत्वर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से विवाद नहीं होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। किसी के साथ उग्र तकरार हो सकती है। दुर्घटना से बचें।

मकर (Capricorn): आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीददारी के लिए आज शुभ दिन है। नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान और बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment