Tuesday, February 23, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 24, 2016


मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा। वाद-विवाद से बचें।

वृषभ (Tauras): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर मुहर लगाते समय ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन (Gemini): कार्य सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। परिजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है जिससे मन में ग्लानि बढ़ेगी। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

कर्क (Cancer): लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण स्थिति में फंस जाएंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन की चिंता दूर होगी।

सिंह (Leo): आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रह सकती है। मन शांत रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कन्या (Virgo): आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसका ध्यान रखें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें।

तुला (Libra): प्रवास-पर्यटन पर जाने और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कानूनी विषयो में निर्णय सोच-समझकर करें।

वृश्चिक (Scorpio): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। पदोन्नति की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की संभावना है।

मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius): आज व्यापारी वर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुख के प्रसंग बनेंगे। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं।

मीन (Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment