Friday, February 26, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 27, 2016


मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा।

वृषभ (Tauras): गणेशजी आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी के मजाक का शिकार बन सकते हैं, गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी।

कर्क (Cancer): आज शारीरिक-मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से सतर्क रहें।

सिंह (Leo): गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या (Virgo): द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े-झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति का साथ यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी।

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius): आज आपकी तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी। परंतु मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। ऑफिस में सतर्क रहें, उच्च अधिकारी नाराज न हों।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment