Tuesday, April 12, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 13, 2016


मेष (Aries): आज आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा।

वृषभ (Tauras): हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण खो सकते हैं। नया कार्य प्रारंभ न करें तो बेहतर। वाद-विवाद में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना। वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं।

मिथुन (Gemini):दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगा। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी। अधिक खर्च पर संयम रखें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर प्रफुल्लित रहेंगे।

कर्क (Cancer): मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर पहुंच पाना मुश्किल होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अकस्मात से संभलकर चलें।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी और उनसे लाभ भी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्या (Virgo): आज का दिन शुभफलदायी। नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। व्यापारी और वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना। ऊपरी अधिकारियों से लाभ। धन, मान-सन्मान।

तुला (Libra): आज आप बौद्धिक और लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। स्वास्थ्य संभालना होगा।

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्यों का प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। ईश्वर की आराधना और नाम स्मरण से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): आज आपका दिन सुखपूर्वक और आनंद से व्यतीत होगा। आज आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता। सम्मान और ख्याति।

मकर (Capricorn): आप के व्यापार में आज विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेन-देन में सरलता होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

कुंभ (Aquarius): आज कोई भी नया कार्य का प्रारंभ न करें तो बेहतर। आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। आकस्मिक खर्च के योग।

मीन (Pisces): अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साह में कमी आ सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment