मेष (Aries): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा कार्य और सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं।                                                                      
                                                                      वृषभ (Tauras): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से और कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित-अनुचित का विवेक रखें।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास का आनंद उठा सकेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। कार्य में यश प्राप्त होगा।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): सृजनात्मकता और कला संबन्धी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थीगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रह सकता है। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या तो अनबन हो सकती है।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होने के योग।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपकी बात से किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। मन ग्लानि से भरा रह सकता है।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होगा। आप निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता का अहसास कर पाएंगे। मांगलिक प्रसंग बनेंगे।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबन्धित कार्य उपस्थित होंगे। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होने के संकेत। अकस्मात से संभलकर चलें।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में भी आज आपके लिए बेहतर योग हैं। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): व्यवसायिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।(बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment