मेष (Aries): आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। सतत जन सम्पर्क में रहना हो सकता है।                                                                      
                                                                      वृषभ (Tauras): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिल सकते हैं। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): अत्यधिक भावनाशीलता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। निर्णयशक्ति का अभाव रह सकता है। माता की तबीयत को लेकर चिंता सता सकती है। स्वस्थ निद्रा का अभाव रह सकता है।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद और उत्साह दोगुना होगा। मन ताजगी और प्रफुल्लता अनुभव करेगा। मित्रों, सगे-सम्बन्धियों के साथ मुलाकात।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डाल सकते हैं। कार्य में निर्धारित सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। सकता है।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्द्रपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलने के योग। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-सम्बन्धियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए शुभ दिन। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना मजबूत रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होने की संभावना।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बन्धित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव कर सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में विवाद की संभावना।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए भागीदारी का उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है।(बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment