Saturday, April 23, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 24, 2016


मेष (Aries): आज के दिन की शुरुआत आनंदमय होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें।

वृषभ (Tauras): व्यवसाय से जुड़े लोगों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहयोग आप को मिल पाएगा। आर्थिक लाभ होने के योग। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेने की संभावना है। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावधान रहें।

कर्क (Cancer): हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी। शारीरिक अस्वस्थता का भी अनुभव कर सकते हैं। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सता सकती हैं।

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास हो सकता है। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलने की उम्मीद। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।

कन्या (Virgo): मन में दुविधा की स्थिति रह सकती है लिहाजा आज नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला (Libra): आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता से कार्य संपन्न करना सरल हो जाएगा। वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बन्धियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। परिवार में आनंद का वातावरण। कार्य में पदोन्नति होने के योग। मित्रों के साथ बाहर जाना हो सकता है। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा।

मकर (Capricorn): आजका दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण रह सकता है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसृजन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य की आज से शुरुआत कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गूढ़़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। वाद-विवाद में न पड़ें।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment