Friday, April 29, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 30, 2016


मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं।

वृषभ (Tauras): आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज विशेष सावधानी बरतें। क्रोध से स्वयं को ही हानि होने की संभावना। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है।

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद मिलने की संभावना। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह (Leo): मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाए रह सकते हैं, इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

कन्या (Virgo): विद्यार्थियों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। संतानों के विषय में चिंता बनी रह सकती है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें।

तुला (Libra): माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टालें। पारिवारिक वातावरण में कलह की आशंका।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बन्धों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ है।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रह सकता है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ही लें तो बेहतर।

मकर (Capricorn): दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रूप से पूजनविधिे भी आप कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहने की संभावना। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रह सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की आशंका। धन के लेन-देन या पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें। अकस्मात के योग हैं।

मीन (Pisces): आकस्मिक धनलाभ की संभावना। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment