Monday, April 11, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 12, 2016


मेष (Aries): नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ (Tauras): मन की डवांडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से वंचित कर सकती है। नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा कर सकता है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।

मिथुन (Gemini):आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च अधिक हो सकता है, संयम रखें।

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव की स्थिति को लेकर मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद की संभावना। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही तंदरुस्ती खराब कर सकती है।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु मन की डवांडोल स्थिति हाथ में आए अवसर को खो न दे इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या (Virgo): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार हो सकेंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों के आगे बढ़ने के योग। धन, मान-सम्मान में वृद्धि।

तुला (Libra): बुद्धिजीवियों या साहित्यनुरागियों के साथ मुलाकात हो सकती है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे और विदेश बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने के योग बन रहे हैं। खान-पान का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है।

धनु (Sagittarius): पार्टी, पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें।

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रह सकती है। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च के भी योग।

मीन (Pisces): पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है।। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। मानसिक उद्वेग की स्थिति रह सकती है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।

(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment