 | दिल्ली के CM केजरीवाल पर फेंका गया जूता | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका गया है। केजरीवाल ऑड-ईवन सिस्टम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब वहां मौजूद एक शख्स अचानक खड़ा हो गया और उसने उनपर जूता फेंका। हालांकि, जूता केजरीवाल को नहीं लगा। | | | | |
 |
वक्त बचाने के लिए फ्लाइट में सोते हैं PM मोदी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेक-इन बैग इन दिनों एयर इंडिया के विमान से बाहर नहीं आ रहे। इसकी वजह है कि PM रात के वक्त होटेल में सोकर बिताने की जगह उस दौरान हवाई यात्रा करते हैं ताकि समय की बचत हो सके। उड़ान के इसी समय दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नींद भी पूरी करते हैं। | | |
 |
|
हिट ऐंड रन: गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज | सिविल लाइंस इलाके में हुए मर्सेडीज हिट ऐंड रन केस में पुलिस ने आरोपी लड़के पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सोमवार को मर्सेडीज से टक्कर में सिद्धार्थ की मौत हो गई थी। लापरवाही से गाड़ी चलाने के उसके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। | | |
 |
पनामा के प्रेजिडेंट ने दुनिया से किया बड़ा वादा | पनामा के प्रेजिडेंट जुआन कार्लोस वरेला ने फ्रेंच के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को भरोसा दिलाया है कि इनका देश में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ है और सभी जरूरी कदम उठाने को तत्पर है। पनामा पेपर्स लीक मामले के बाद से वरेला की सरकार दुनिया भर के देशों के निशाने पर आ गई है। | | |
 |
'महाराष्ट्र आएं ओवैसी, गर्दन पर चाकू रख दूंगा' | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा,'आप महाराष्ट्र आइए, मैं आपकी गर्दन पर चाकू रखूंगा।' कुछ समय पहले ओवैसी ने कहा था कि अगर कोई मेरी गर्दन पर चाकू रख दे तब भी मैं 'भारत माता की जय' नहीं कहूंगा। | | |
No comments:
Post a Comment