मेष (Aries): आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से संबन्धित बीमारियों की संभावना है।                                                                      
                                                                      वृषभ (Tauras): किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): आज का दिन अच्छा और लाभदायी रह सकता है। मित्र, बंधु-बांधवों और पड़ोसियों के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज आपके मन में ग्लानि रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव की आशंका। खर्च पर संयम रखें।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में और सरकार से लाभ होने की संभावना। दिन आनंद से बीतेगा।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र और पत्नी से सुख की प्राप्ति। धनप्राप्ति के भी योग हैं।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आज थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। वाद-विवाद टालें।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): ऑफिस और व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यवहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक खर्च।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। वाहनसुख प्राप्त होगा।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): आज आप का दिन शुभफलदायी है। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग।(बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment