  |                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    | ओलिंपिक में पहुंचीं पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट दीपा |                                                                                                                                             | दीपा करमाकर रियो ओलिंपिक के जिम्नास्टिक मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ होकर यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बन गई हैं। दीपा ने सभी राउंड के मुकाबले के बाद कुल 52.698 पॉइंट हासिल किए। इससे पहले वह ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। |                                                                                                                                             |                                                  |                                                                                                                                           |                                                                                                                               |                                                                                                                   |                                   
                                                                       |                                   
                                                                                                                                                                                                                           | पनामा लीक्स से खत्म पूंजीवादी थिअरी: मिलिबैंड |                                                                                                                     | ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पूर्व नेता एडवर्ड मिलिबैंड ने कहा कि पनामा पेपर्स के खुलासे ने हमें सबूत मुहैया करा दिए हैं कि संपत्ति का ट्रिकल डाउन (रिसकर निचले तबके में आना) नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्ति का ट्रिकल डाउन नहीं बल्कि छुपायी जा रही है। पनामा पेपर्स के व्यापक खुलासे के दो हफ्ते बाद मिलिबैंड ने यह बात कही है। |                                                                                                                     |                                          |                                                                                                                   |                                   
                                                                       |                                   
                                                                     |                                      |                                   
                                                                                                                                                                                                                           | RSS है जिन्ना की मुस्लिम लीग जैसा: कांग्रेस |                                                                                                                     | कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की केंद्रीय कमिटी में स्थायी सदस्य मोहसिना किदवई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना मुहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग से की है। मोहसिना ने कहा कि RSS सांप्रदायिक घृणा फैलाने और बांटने की राजनीति कर रही है। |                                                                                                                     |                                          |                                                                                                                   |                                   
                                                                       |                                   
                                                                                                                                                                                                                           | 'खबरी' के शक में माओवादियों ने छात्र को मारा |                                                                                                                     | एक दशक से भी ज्यादा समय बाद मध्य प्रदेश में माओवादियों की सक्रियता तेज हो गई है। बालाघाट में माओवादियों ने एक स्कूली छात्र पर पुलिस खबरी होने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी। साल 1999 में परिवहन मंत्री लिखीराम कावरे की हत्या के बाद प्रदेश में यह नक्सलियों द्वारा की गई पहली हत्या बताई जा रही है। |                                                                                                                     |                                          |                                                                                                                   |                                   
                                                                       |                                   
                                                                                                                                                                                                                           | रैली के लिए किराये पर छात्र, कीमत 1200 मात्र |                                                                                                                     | तमिलनाडु के स्टूडेंट्स को समर जॉब का नया ठिकाना मिला है। यह कोई बहुराष्ट्रीय कंपनी या मॉल में की जाने वाली नौकरी नहीं है। चुनाव के माहौल में रंग चुके तमिलनाडु की राजनीतिक रैलियों में खासकर छात्रों को किराये पर लाया जा रहा है। रैली के लिए एक छात्र को 200 से 1200 रुपये तक दिए जा रहे हैं। |                                                                                                                     |                                          |                                                                                                                   |                                   
                                                                  
No comments:
Post a Comment