Tuesday, April 26, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 27, 2016


मेष (Aries): थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। स्फूर्ति की कमी रह सकती है। बात-बात में आपको क्रोध आ सकता है। आपका कार्य न बिगड़े या किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Tauras): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना। प्रवास टालें।

मिथुन (Gemini): मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क (Cancer): आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला दिन होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है।

सिंह (Leo): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से इससे जुड़े कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात।

कन्या (Virgo): कई बातों को लेकर आप को चिंता सता सकती है, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने की संभावना।

तुला (Libra): आज के दिन भाग्य वृद्धि होने वाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों में नकारात्मकता को दूर करें।

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च हो सकता है। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका। धनहानि और मानहानि के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम। व्यापारियों को कारोबार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी।

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलने की संभावना है। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment