Sunday, April 24, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 25, 2016


मेष (Aries): आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। वाणी पर संयम बरतना होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वृषभ (Tauras): परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार से जुड़ें लोगों को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

मिथुन (Gemini): कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के योग। परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें।

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास हो सकता है। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलने की उम्मीद। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता मिलने की संभावना। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला (Libra): मन के दुविधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ें।

वृश्चिक (Scorpio): शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सता सकती है। अकस्मात से संभलें।

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है। सम्बन्धियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होने की संभावना। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है।

कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे।

मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बन्धों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment