Friday, April 22, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 23, 2016


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ (Tauras): शारीरिक-मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo): परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्ठान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियां करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी।

धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि शारीरिक से रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा।

मीन (Pisces): आज गणेशजी आपके आकस्मिक धनलाभ का योग देखते हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी औऱ पेट-दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment