मेष (Aries): उग्र स्वभाव पर संयम रखें। आज आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की कम प्राप्ति। फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलने के योग।                                                                      
                                                                      वृषभ (Tauras): किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ और उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): आज मन में नकारात्मक विचार न लाएं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रह सकती है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता और बड़ों की ओर से लाभ होने की संभावना। क्रोध पर नियंत्रण रखें।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर ही रहें तो बेहतर।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित होंगी।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने के योग हैं। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। क्रोध और नकारात्मक विचारों पर संयम बरतें।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।(बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment