Wednesday, April 13, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 14, 2016


मेष (Aries): किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे।

वृषभ (Tauras): आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे।

मिथुन (Gemini):आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रह सकता है। मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग दिन को आनंदमय बना देगा। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें।

कर्क (Cancer): आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रह सकता है। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी बनी रह सकती है। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका भी ध्यान रखें।

सिंह (Leo): प्रातः काल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। अकस्मात के भी योग हैं। मानसिक चिंता रह सकती है।

कन्या (Virgo): दिन काफी हद तक अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ सम्बंध प्रेमभरा होगा। व्यावसाय में उच्चाधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप की प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ।

तुला (Libra): प्रातः काल में आप का मन चिंताग्रस्त रह सकता है। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य की भी स्थिति बन सकती है। अधिकारी के अप्रसन्न होने की आशंका। परंतु मध्याह्न के बाद सुधार।

वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ अनुभव कर सकते हैं। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): सुख और दुःख की मिश्रित भावना आज दिनभर रह सकती है। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मध्याह्न के बाद मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव हो सकता है।

मकर (Capricorn): बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना। आर्थिक लाभ होने के योग। मध्याह्न के बाद का समय मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताएं।

कुंभ (Aquarius): कला के प्रति विशेष अभिरुचि रह सकती है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक लाभ। वाणी पर संयम रखें।

मीन (Pisces): बहुत अधिक भावनाशील न ही बनें तो बेहतर। विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन। सम्मान भंग होने की आशंका।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment