Monday, April 25, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 26, 2016


मेष (Aries): नए कार्य करने के लिए अच्छा दिन। गूढ़ विद्या और रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कर सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (Tauras): दिन की शुरुआत आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगी। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। हितशत्रुओं से सावधान रहें।

मिथुन (Gemini): आज का आपका दिन आनंदमय है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगात्मक वातावरण। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रम के साथ कार्य करते हैं तो सफलता सुनिश्चित है। आरोग्य में विशेषकर पेट से जुड़ी व्याधि की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo): आज ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद होने की आशंका। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर।

कन्या (Virgo): लाभ और भाग्यवृद्धि के योग। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बन्धों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद आप चिंतातुर रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होने की संभावना। आज शुभ समाचार मिलेंगे।

धनु (Sagittarius): आज के दिन दुर्घटना और शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च कर सकते हैं। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी।

मकर (Capricorn): आज का दिन व्यापार-उद्योग और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभदायी। पुत्र और पत्नी से लाभ। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनेंगे। गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होने के योग। उच्च अधिकारी और वरिष्ठ आप पर प्रसन्न रहेंगे।

मीन (Pisces): बौद्धिक और उससे सम्बन्धित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास और धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment