Thursday, April 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल April 22, 2016


मेष (Aries): आज आपके ऊपर गणेशजी का आशीर्वाद रहेगा, इसलिए दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है।

वृषभ (Tauras): आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।

कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा, ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दीजिएगा।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा।

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्द्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।

मीन (Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment