Friday, January 1, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 02, 2016


मेष (Aries): आज आप का दिन परोपकार में बीतेगा, गणेशजी कहते हैं। सेवा-पुण्य भी कर सकते हैं। मानसिक तौर पर व्यस्त रहेंगे। सत्कार्य से शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है।

वृषभ (Taurus): आज आपको वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। आप की वाणी किसी को मोहित करेगी। इससे सदभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। कार्य में अग्रसर होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं, भावनाओं में स्त्रियों से संबंध न बनाएं। पानी से दूर रहें। दुविधा से निर्णय लेने में बाधा आएगी। मानसिक थकान से अनिंद्रा का सामना हो सकता है। वाद-विवाद और प्रवास को टालें।

कर्क (Cancer): आज आप प्रफुल्लित रहेंगे। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। सफलता से उत्साह बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। संबंधों में भावनात्मकता रहेगी। प्रवास आनंदमय होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा, फिर भी अपनी वाणी से आप सबका मन जीतेंगे।

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आप वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बनाएंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशमय रहेगा। शुभ समाचार तथा प्रवास से मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला (Libra): दिन प्रतिकूल रहेगा, गणेशजी सावधानी की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी वाणी से किसी को भ्रम न हो। क्रोध पर संयम रखें। खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों से भेंट होगी और घूमने-फिरने में आनंद आएगा। नौकरी या व्यावसाय में आय बढे़गी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका यश बढ़ेगा। पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता और सरकार से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

मकर (Capricorn): दिन बौद्धिक कार्य के अनुकूल है। व्यवसाय में नए विचार लाभ देंगे। प्रतिकूल वातावरण अस्वस्थ करेगा, शारीरिक थकान रहेगी। संतान संबंधी समस्या आएगी। धन खर्च होगा। वाद-विवाद टालें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने को कहते हैं। विवाद से बचें, क्रोध पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी होगी। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।

मीन (Pisces): घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। पिकनिक, सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन के कार्यक्रम आपको प्रसन्न करेंगे। कलाकारों और कारीगरों को अच्छा मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment